लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामला: ओडिशा के पूर्व विधायक के पास से ED ने जब्त की 133 करोड़ रुपये की निधि, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 12, 2022 13:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने राज्य के क्योंझर में स्थित जोडा में पटनायक के आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर छापेमारी की। जीतू पटनायक के नाम से लोकप्रिय पूर्व निर्दलीय विधायक चंपुआ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।ओडिशा सतर्कता प्रकोष्ठ ने पटनायक और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी तथा आरोपपत्र दायर किया था।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में ओडिशा के पूर्व विधायक जितेंद्र नाथ पटनायक की 133 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा राशि और नकदी जब्त कर ली है। एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ईडी ने राज्य के क्योंझर में स्थित जोडा में पटनायक के आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर छापेमारी की। जीतू पटनायक के नाम से लोकप्रिय पूर्व निर्दलीय विधायक चंपुआ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। ईडी का आरोप है कि पटनायक ने "आवश्यक कानूनी मंजूरी लिए बिना अवैध खनन के माध्यम से फायदा उठाया।" 

एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "तलाशी में 70 लाख रुपये नकद और 133.17 करोड़ रुपये के 124 सावधि जमा खाते बरामद किये गए। इसके अलावा कई प्रकार के डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज बरामद किये गए।" ओडिशा सतर्कता प्रकोष्ठ ने पटनायक और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी तथा आरोपपत्र दायर किया था।

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाओड़िसाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर