लाइव न्यूज़ :

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनावः बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे चिराग, पीएम मोदी के 'हनुमान' ने भाजपा को किया समर्थन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2022 14:54 IST

Mokama and Gopalganj assembly by-elections: मुख्य मुकाबला बीजेपी और राजद के बीच है। तीन नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होगा।राजद ने मोहन गुप्ता को मैदान में उतारा है। भाजपा 2005 से यह सीट जीतती आ रही है।

पटनाः बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि आगामी बिहार उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार। मुख्य मुकाबला बीजेपी और राजद के बीच है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'हनुमान' चिराग ने भाजपा को समर्थन किया है। बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं सत्ताधारी महागठबंधन का सबसे बड़ा घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाजपा को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के गृह जिले की इस सीट पर वर्ष 2005 से भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने इस बार कुसुम देवी को टिकट दिया है जो करीब डेढ़ दशक से इस सीट से जीतते रहे सुभाष सिंह की पत्नी हैं। सुभाष सिंह के निधन की वजह से सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। राजद ने मोहन गुप्ता को मैदान में उतारा है।

गुप्ता को सात दलों के महागठबंधन का समर्थन हासिल है। राजद ने आरोप लगाया है कि कुसुम देवी को मैदान में उतारकर भाजपा 'मतदाताओं की सहानुभूति' को भुनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा 2005 से यह सीट जीतती आ रही है। गोपालगंज के अलावा मोकामा में भी उपचुनाव होगा। दो महीने पहले राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला उपचुनाव है।

गोपालगंज में राजद व भाजपा के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी मुकाबले में है जिसने इंदिरा यादव को टिकट दिया है। इंदिरा, लालू प्रसाद के साले अनिरुद्ध यादव उर्फ साधु यादव की पत्नी हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असलम मुखिया भी चुनावी दंगल में हैं।

बिहार के मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने शुक्रवार को गोपालगंज में मुस्लिम बहुल इलाकों में महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए दावा किया, ‘‘तीन नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में राजद के उम्मीदवार आराम से जीतेंगे। इस बार भाजपा को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता राजद उम्मीदवार को ही वोट देंगे।

मतदाता जानते हैं कि एआईएमआईएम भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है।’’ राजद के दावे पर प्रतिक्रिया जताते हुए आनंद ने कहा कि महागठबंधन के दल मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए अफवाह और दुष्प्रचार फैला रहे हैं। बिहार विधानसभा के 2020 के चुनाव में सुभाष सिंह ने साधु यादव को 36 हजार वोटों से हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के आसिफ गफूर तीसरे स्थान पर रहे थे।

टॅग्स :उपचुनावलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह