लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है मीट कारोबारी मोईन कुरैशी जिसकी वजह से CBI के तीन निदेशकों के करियर पर लगा ग्रहण

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 26, 2018 08:18 IST

भारतीय जांच एजेंसियों में कोहराम मचाने वाले मोईन कुरैशी को रामपुर के लोग एक मिलनसार कारोबारी ही मानते हैं। जानें क्यों चर्चा में रहे हैं मीट कारोबारी मोईन कुरैशी।

Open in App

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच घमासान के बाद दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। सीबीआई के ताजा विवाद का कारण भी मीट कारोबारी मोईन अख्तर कुरैशी बना। वही मोईन कुरैशी जिसकी वजह से पहले भी सीबीआई के दो निदेशक विवादों में फंस चुके हैं। इनके नाम हैं रंजीत सिन्हा और एपी सिंह। इस लिस्ट में तीसरा नाम आलोक वर्मा का जुड़ गया है।

आखिर कौन है मीट कारोबारी मोईन कुरैशी जिसने सीबीआई के तीन निदेशकों के करियर पर ग्रहण लगा दिया। ताजा सीबीआई विवाद से उसका क्या कनेक्शन है? रामपुर के एक बूचड़खाने से कैसे बना भारत का करोड़पति मीट एक्सपोर्टर।

रामपुर से बिजनेस की शुरुआत

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का एक छोटा कस्बा रामपुर। यहीं के ऊंची चौपाल मोहल्ले में मुंशी अब्दुल मजीद की कोठी में मोइन कुरैशी पैदा हुआ। उसने रामपुर में ही 1993 में एक छोटा सा बूचड़खाना खोला। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके पास देशभर में 25 से ज्यादा कंपनियां हैं और उसका शुमार करोड़पति मीट कारोबारियों में होता है।

पिछले 25 सालों के दौरान उसने कंस्ट्रक्शन और फैशन इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। कुरैशी का नाम सबसे पहले साल 2014 में सामने आया था। उस पर इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। उस दौरान कुरैशी  के सीबीआई निदेशकों रंजीत सिन्हा और एपी सिंह से नजदीकियों का खुलासा हुआ था।

सीबीआई निदेशकों के लिए उगाही?

कुरैशी के खिलाफ जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में लिखा था कि कारोबारी कुरैशी रंजीत सिन्हा और एपी सिंह के लिए आरोपियों से पैसों की उगाही किया करता था। एपी सिंह रंजीत सिन्हा से पहले सीबीआई निदेशक थे।

कुरैशी जैसे दलाल की शीर्ष अधिकारियों से सांठगांठ सीबीआई के इमेज पर गंभीर धब्बा माना गया। कुरैशी पर टैक्स चोरी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार तक के आरोप शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी तत्कालीन सीबीआई निदेशक सिन्हा को आरोपी और संदिग्धों से मिलने पर फटकार लगाई थी। इन आरोपों की वजह से सिन्हा को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

एपी सिंह को भी कुरैशी से संपर्क की वजह से अपना पद छोड़ना पड़ा था। ये बात हैरान करती है कि सीबीआई के दो पूर्व निदेशकों को मुश्किल में डालने के बावजूद कुरैशी की पैठ सीबीआई में वैसी ही बनी हुई है।

यहां देखें मोईन कुरैशी पर लोकमत न्यूज का स्पेशल पैकेज-

सीबीआई पर पैठ कायम

केंद्र सरकार ने सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया।  सीबीआई चीफ पर आरोप है कि उन्होंने कुरैशी मामले की जांच में राहत देने के लिए कारोबारी सना से 2 करोड़ रुपये घूस ली है जबकि अस्थाना पर 3 करोड़ रुपये की घूस लेने का मामला दर्ज है।

फिलहाल एम नागेश्वर सीबीआई के अंतरिम निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय जांच एजेंसियों में कोहराम मचाने वाले मोईन कुरैशी को रामपुर के लोग एक मिलनसार कारोबारी ही मानते हैं।

टॅग्स :सीबीआईआलोक वर्माराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ