लाइव न्यूज़ :

माहौल खराब करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, मोहाली में हुए धमाके पर पंजाब के सीएम मान, केजरीवाल ने बताया कायराना कृत्य

By अनिल शर्मा | Updated: May 10, 2022 12:50 IST

पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली में सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हमला सोमवार रात करीब पौने आठ बजे हुआ था इस संबंध में पंजाब सीएम भगवंत मान ने DGP और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पुलिस मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में हुए धमाके की जांच कर रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धमाके को मंगलवार को ‘‘कायराना कृत्य’’ करार दिया और कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

चंडीगढ़ में भगवंत मान ने मीडिया से इस बाबत कहा, लगातार काफी लंबे समय से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश होती रही हैं। परन्तु पंजाब का भाईचारा इतना मजबूत है कि उनकी कोशिशों के बावजूद वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाते हैं। कल रात मोहाली में जो घटना हुई है, इस संबंध में मैंने DGP साहब और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक ली है।

मान ने कहा कि मामले कुछ गिरफ्तारियां हो गई हैं, कुछ और हो जाएंगी। मामले की जड़ तक पहुंचेंगे। जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है, वो बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी, सख्त से सख्त जा मिलेगी। पंजाब सीएम ने आगे कहा कि आज शाम तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। बहरहाल, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। मान ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब पुलिस मोहाली में हुए हमले की जांच कर रही है। पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

 मोहाली में सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हमला सोमवार रात करीब पौने आठ बजे हुआ था। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कंग ने ट्वीट किया, ‘‘मोहाली में हुआ धमाका दुखद है, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है। हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी शांति एवं सद्भाव के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इससे पंजाब विरोधी ताकतों की घबराहट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ