लाइव न्यूज़ :

भारत की परमाणु क्षमता पर मोदी का बयान ‘काफी दुर्भाग्यपूर्ण’: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: April 23, 2019 05:07 IST

मोदी ने गुजरात के पाटण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अभिनंदन के पकड़े जाने के बाद विपक्ष ने उनसे जवाब मांगना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने संवाददाता सम्मेलन किया और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर हमारे पायलट को कुछ भी हुआ तो आप दुनिया को बताते फिरेंगे कि मोदी ने आपके साथ क्या किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 26 फरवरी को बालाकोट आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के विमानों के बीच 27 फरवरी को हवाई झड़प हुई थी अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दूसरे दिन कहा कि मोदी ने 12 मिसाइलें तैयार रखी हैं

पाकिस्तान ने भारत की परमाणु क्षमता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर सोमवार को आपत्ति जताते हुए उन्हें ‘‘काफी दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस तरह के परमाणु अस्थिरता वाले बयान नहीं दिए जाने चाहिए।

विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘यह भारतीय अधिकारियों के रूख के पूरी तरह विपरीत है जिन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि भारत की इस तरह की कोई योजना नहीं थी और पाकिस्तान पर ‘युद्धोन्माद को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाया था।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘इस तरह की परमाणु अस्थिरता को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।’’

पाकिस्तान में 26 फरवरी को बालाकोट आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के विमानों के बीच 27 फरवरी को हवाई झड़प हुई थी जिसमें पड़ोसी देश ने विंग कमांडर अभिनंदन को गिरफ्तार किया था और एक मार्च की रात को उन्हें रिहा किया था।

मोदी ने गुजरात के पाटण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अभिनंदन के पकड़े जाने के बाद विपक्ष ने उनसे जवाब मांगना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने संवाददाता सम्मेलन किया और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर हमारे पायलट को कुछ भी हुआ तो आप दुनिया को बताते फिरेंगे कि मोदी ने आपके साथ क्या किया।

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दूसरे दिन कहा कि मोदी ने 12 मिसाइलें तैयार रखी हैं और हमला कर सकते हैं और स्थिति बिगड़ सकती है। पाकिस्तान ने पायलट को लौटाने की घोषणा की नहीं तो वह ‘कत्ल की रात’ होती।’’ विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान इन बयानों को काफी दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना मानता है।’’ 

 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप