लाइव न्यूज़ :

मोदी, शी ने दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया

By भाषा | Updated: October 12, 2019 06:04 IST

प्रधानमंत्री ने इस दौरान चीनी राष्ट्रपति को पारम्परिक तमिल वस्तुएं भी भेंट कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं को शानदार रात्रिभोज में अन्य व्यंजनों के साथ-साथ दालों से बनाया जाने वाला पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन ‘सांभर’ भी परोसा गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुक्रवार को रात्रिभोज के दौरान यहां मेजबानी की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पारम्परिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दोनों नेता रात्रिभोज से पहले ‘अर्जुन की तपस्या स्थली’, ‘पंच रथ’ और ‘शोर मंदिर’ भी गये । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए आये चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुक्रवार को रात्रिभोज के दौरान यहां मेजबानी की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पारम्परिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान चीनी राष्ट्रपति को पारम्परिक तमिल वस्तुएं भी भेंट कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं को शानदार रात्रिभोज में अन्य व्यंजनों के साथ-साथ दालों से बनाया जाने वाला पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन ‘सांभर’ भी परोसा गया।

पिसी हुई दाल, विशेष मसालों और नारियल से तैयार की जाने वाली ‘अराचु विट्टा सांभर’ मेन्यू में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके अलावा टमाटर से बनी थक्‍कली रसम, इमली, कदलाई कुरुमा और मिष्ठान में हलवा और अदा प्रधामन (केरल का मिष्ठान) समेत विभिन्न व्यंजन परोसे गए।

चीनी राष्ट्रपति के लिए चुनिंदा मांसाहारी व्यंजन भी तैयार किए गए। इससे पहले मोदी ने शी को नचियारकोइल अन्नम दीप और तंजावुर का एक चित्र भेंट किया। शी और मोदी के बीच दो दिवसीय औपचारिक शिखर वार्ता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित मामल्लापुरम में शुक्रवार को आरंभ हुई। दोनों की इस प्रकार की पहली वार्ता पिछले साल वुहान में हुई थी। दोनों नेता रात्रिभोज से पहले ‘अर्जुन की तपस्या स्थली’, ‘पंच रथ’ और ‘शोर मंदिर’ भी गये । 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया