लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पुतंडु, बिहू, महा बिशुबा, विशु के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: April 14, 2021 08:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पुतंडु, बोहाग बिहू, महा बिशुबा और विशु के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर देश के विभिन्न राज्यों में आज से आरंभ हो रहे पारम्‍परिक नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

दुनिया भर के तमिलों को पुतंडु की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तमिल संस्कृति की महानता चमकती रहे। इस पावन अवसर पर मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं।’’

असम के लोगों को बोहाग बिहू की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि असम समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूए।’’

ओडिया नव वर्ष महा बिशुबा पना संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्ष में सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ ही उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना की।

केरल में मनाये जाने वाले विशु के अवसर पर उन्होंने देश भर में फैले मलयाली भाषी लोगों को बधाई दी और उनके स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

ज्ञात हो कि देश के विभिन्न राज्यों में इन त्‍योहारों से पारम्‍परिक नव वर्ष का शुभारंभ होता है और ये देश की संस्‍कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब