लाइव न्यूज़ :

आज हिमाचल प्रदेश जाएंगे PM मोदी, राज्य सरकार की उपलब्धियों के दस्तावेज करेंगे जारी

By भाषा | Updated: December 27, 2018 05:50 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडेय और राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह बुधवार को धर्मशाला पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में बताया गया कि वह राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाला एक दस्तावेज भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे और वहां एक रैली को संबोधित करेंग.बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। पिछले वर्ष हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराकर भाजपा सत्ता में आई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडेय और राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह बुधवार को धर्मशाला पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

राज्य के ‘‘सर्वांगीण और समान विकास’’ के प्रति लोगों के सहयोग के लिए ठाकुर ने उनका आभार जताया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए राज्य को करोड़ों रुपये की वित्तीय मदद देने को लेकर मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल ‘‘काफी सफल और उपलब्धियों से भरा’’ रहा है।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष जैसी नई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने का बेहतरीन प्रयास किया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा शुरू किया गया जन मंच कार्यक्रम आम आदमी की शिकायतों और मांगों को तुरंत पूरा करने के लिए वरदान साबित हुआ है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र को आय सीमा से परे 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने के राज्य सरकार के निर्णय से राज्य में एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने राज्य में 63 विधानसभाओं का दौरा किया जिससे उनको जनता से सीधे रू-ब-रू होने का मौका मिला।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर