लाइव न्यूज़ :

मोदी 16 दिसंबर को कृषि खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को गुजरात में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन के समापन सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करेंगे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2022 से पहले इस सम्मेलन का आयोजन आणंद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 14 से 16 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

गुजरात सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सम्मेलन ‘ कृषि और खाद्य प्रसंस्करण : आत्मनिर्भर कृषि में सहयोग के नए युग में प्रवेश’ विषय पर आधारित होगा, जिसमें देशभर के करीब पांच हजार किसान और 23 राज्यों के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। समापन समारोह में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे। समापन सत्र आणंद में अमूल के सरदार पटेल सभागार में अयोजित किया जाएगा।

कृषि सम्मेलन का उद्घाटन 14 दिसंबर को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू