लाइव न्यूज़ :

खुले में शौच की हकीकत जानने के लिये ट्रेन से यात्रा करें मोदी: भाकपा सांसद

By भाषा | Updated: September 30, 2019 01:54 IST

बिनॉय ने मध्य प्रदेश में खुले में शौच करने को लेकर दो दलित बच्चों की कथित तौर पर पिटाई से मौत होने के बाद यह कहा।

Open in App

भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के बावजूद हालात की हकीकत जानने के लिये सुबह के वक्त ट्रेन से उत्तर भारत के किसी राज्य की यात्रा करें। बिनॉय ने मध्य प्रदेश में खुले में शौच करने को लेकर दो दलित बच्चों की कथित तौर पर पिटाई से मौत होने के बाद यह कहा।

विश्वम ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से कुछ दिन पहले दो दलित बच्चों की मौत की जांच कराई जानी चाहिये और प्रधानमंत्री को अपने भाषण में इस घटना का जिक्र करना चाहिये। उन्होंने लिखा है, "इस साल दो अक्टूबर को आप भारत को ‘खुले में शौच से मुक्त’ देश घोषित करेंगे...मैं आपसे सुबह के वक्त ट्रेन से किसी भी उत्तर भारतीय राज्य की यात्रा का अनुरोध करता हूं। जब हमारी यह हकीकत है तो यह घोषणा कितनी सही है?"

उन्होंने कहा, "इससे पहले कि आप दो अक्टूबर को गांधीजी की स्मृति में भारत को खुले में शौच से मुक्त देश घोषित करें, इन दोनों बच्चों की मौतों के बारे में जानकारी जुटा लें।" विश्वम ने लिखा है, ‘‘इन बच्चों को उनके स्कूल में अन्य बच्चों के साथ शौचालय साझा नहीं करने दिया गया या कुएं से पानी नहीं लेने देने गया, उनकी अब हत्या कर दी गई।’’

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियाननरेंद्र मोदीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos