गहलोत ने साधा निशाना, बोले- मोदी के काम कम, बाजीगरी ज्यादा

By धीरेंद्र जैन | Published: March 16, 2019 01:55 AM2019-03-16T01:55:00+5:302019-03-16T01:55:00+5:30

गहलोत ने कहा कि सीकर जिले ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का साथ दिया था इसलिए यह उसका अधिकार है कि लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज यहीं से हो।

Modi seems more like Bollywood actor than politician, worked less did jugglery more: Ashok Gehlot | गहलोत ने साधा निशाना, बोले- मोदी के काम कम, बाजीगरी ज्यादा

गहलोत ने साधा निशाना, बोले- मोदी के काम कम, बाजीगरी ज्यादा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान 15 मार्च को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ कस्बे से किया। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम कम हैं और बाजीगरी ज्यादा हैं। उन्होंने कांग्रेस को देश की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि भाजपा फिर सत्ता में आई तो देश, संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा।

गहलोत ने कहा कि सीकर जिले ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का साथ दिया था इसलिए यह उसका अधिकार है कि लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज यहीं से हो। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव की भांति ही लोकसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी राजनेता कम और बालीवुड अभिनेता अधिक लगते हैं, जिन्होंने काम कम और बाजीगरी अधिक की है। मोदी सरकार आज वे सब वादे भूल गई जो उन्होंने पिछले चुनाव में किये थे।  मोदी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने इस बात पर गहरा एतराज जताया कि मोदी कहते है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन वास्तविकता यह है कि कांग्रेस ने देश मंे लोकतंत्र को जिंदा रखा है और इसीलिए वे प्रधानमंत्री बन हुए हैं। मुख्यमंत्री ने खालिस्तान न बनने देने और स्वर्ण मंदिर की कार्रवाई के लिए इंदिरा गांधी को याद किया। वहीं इस बात से इंकार किया कि सर्जीकल स्ट्राइक से भाजपा का ग्राफ बढ़ा है। 

उपमुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि जैसे विधानसभा चुनाव मंे आपने वसुंधरा राजे सरकार का सफाया किया उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में देश से मोदी सरकार का सफाया करने का समय आ गया है। प्रचार अभियान की इस जनसभा को कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे ने भी संबोधित किया। सभा में उनके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने भी संबोधित किया। 

Web Title: Modi seems more like Bollywood actor than politician, worked less did jugglery more: Ashok Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे