लाइव न्यूज़ :

मोदी दून पहुंचे, 18,000 करोड रू की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

By भाषा | Updated: December 4, 2021 14:35 IST

Open in App

देहरादून, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां पहुंचे और देहरादून—दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे के शिलान्यास सहित 18000 करोड रूपये की कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया ।

प्रधानमंत्री दोपहर बाद अपराहन एक बजे के बाद परेड ग्राउंड पहुंचे जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।

मोदी ने वर्चुअल तरीके से जिन 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखीं उनमें आर्थिक गतिविधियों को बढावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से 8700 करोड रूपये की अनुमानित लागत से बनने वाला 175 किलोमीटर लंबा दून—दिल्ली एक्सप्रेस वे भी शामिल है । इसके बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे की हो जाएगी। इस पर वन्यजीवों के आवागमन के लिए अवरोध मुक्त एशिया का सबसे बडा 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कारिडोर भी प्रस्तावित है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 220 करोड रूपये की लागत से बदरीनाथ धाम तथा 54 करोड रूपये की लागत से गंगोत्री और यमुनोत्री में कई विकास योजनाओं तथा लक्ष्मणझूला सेतु के समीप गंगा नदी पर 69करोड रू की लागत से 132 मीटर लंबे पुल की भी आधा​रशिला रखी ।

लोकार्पण की गई सात प्रमुख परियोजनाओं में यमुना नदी पर 120 मेगावाट की व्यासी पन बिजली परियोजना और चारधाम आलवेदर सडक परियोजना का राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग और श्रीकोट के बीच 38 किलोमीटर सडक चौडीकरण परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा, वह आल वेदर सडक परियोजना के तहत ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रहमपुरी और कौडयाल के बीच 33 किलोमीटर सडक तथा 67 करोड रूपये की लागत से देहरादून में हिमालयन संस्कृति केंद्र का भी उदघाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए