लाइव न्यूज़ :

मोदी हमारी ताकत हैं जबकि राहुल गांधी कांग्रेस की कमजोरी हैं : शाहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:17 IST

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि भाजपा में अल्पसंख्यक कम हैं। हमारी पार्टी में किसी भी दूसरी पार्टी के मुकाबले अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे पास नरेंद्र मोदी हैं और वह हमारी ताकत हैं जबकि कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं जो उनकी कमजोरी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड चुनाव के लिए महत्वपूर्ण दिन है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को यहां दावा किया कि हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं और वह हमारी ताकत हैं जबकि कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं जो उनकी कमजोरी है। शाहनवाज हुसैन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जनता ने हमें सिर्फ जनादेश ही नहीं दिया है बल्कि आशीर्वाद भी दिया है।

हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं, वह हमारी ताकत हैं और कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं, जो उनकी कमजोरी है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि भाजपा में अल्पसंख्यक कम हैं। हमारी पार्टी में किसी भी दूसरी पार्टी के मुकाबले अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड चुनाव के लिए महत्वपूर्ण दिन है।

खूंटी और जमशेदपुर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अपार भीड़ उमड़ी उससे स्पष्ट है कि इस बार झारखंड में 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी कुछ पार्टियों ने महागठबंधन बनाकर महाप्रपंच किया था। झारखंड बिहार में महागठबंधन की चर्चा होती थी लेकिन बिहार और झारखंड में महागठबंधन की महा हार हुई। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’