लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने चेताया, विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे, मोदी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 09:23 IST

रमेश पोखरियाल निशंक ने आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर देश को बांटने के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सीएए के बारे में गलत सूचनाएं फैला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनयी शिक्षा नीति को लेकर पोखरियाल ने कहा कि यह देश के मूल्यों को जोड़ेगी।पोखरियाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जानबूझकर सीएए के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। 

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन जारी रहने के बीच केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि मोदी सरकार शैक्षाणिक संस्थानों को किसी भी कीमत पर राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए हर कोई स्वतंत्र है लेकिन कॉलेज और विश्वविद्यालय को इससे दूर रखना चाहिए क्योंकि कई छात्र दूर दराज से अध्ययन के लिए आते हैं । 

उन्होंने कहा,  ‘नरेंद्र मोदी सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय, यादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय समेत देश के कई अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पोखरियाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जानबूझकर सीएए के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘धार्मिक आधार पर देश को बांटने के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सीएए के बारे में गलत सूचनाएं फैला रही है।’ नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ने 2005 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जब वह सांसद थीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उस समय वह नागरिकता संशोधन कानून की पुरजोर मांग करती थीं। ’ नयी शिक्षा नीति को लेकर पोखरियाल ने कहा कि यह देश के मूल्यों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘33 साल के अंतराल के बाद आ रही नयी शिक्षा नीति भारत केंद्रित होगी और यह देश के मूल्यों को जोड़ेगी। ’

टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंकमोदी सरकारनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)जामिया मिल्लिया इस्लामियाबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए