लाइव न्यूज़ :

दलितों को CAA के विरोध से दूर रखने की कवायद में जुटी मोदी सरकार

By संतोष ठाकुर | Updated: January 14, 2020 08:50 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में दलित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर सरकार किसे नागरिकता देने की बात कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार ने 75000 पेट्रोल पंपों में से 20000 पंप दलितों के लिए आरिक्षत किए. केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि सरकार ने दलितों के लिए एलपीजी एजेंसी, पेट्रोल पंप आवंटन में भी बड़ा हिस्सा दिया.

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विरोध और इसके आयोजन में मुस्लिमों के साथ ही दलितों के भी शामिल होने की चर्चा के बीच सरकार ने दलितों को इस आंदोलन से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी है. केंद्रीय पेट्रोलियम और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में दलित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर सरकार किसे नागरिकता देने की बात कर रही है. ये दलित, वंचित और निचले तबके के लोग हैं, जो भारत विभाजन से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान में थे और संसाधन व धन की कमी की वजह से वहां से भारत नहीं आ पाए या फिर उनका शोषण करने वाले वर्ग ने उन्हें भारत नहीं आने दिया.

उन्होंने सवाल किया कि क्या उन दलित, वंचितों, शोषित और गरीब लोगों को नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए. दलितों को पेट्रोलियम पदार्थ आवागमन कारोबार से जोड़ने के लिए शुरू किए गए बल्कि एलपीजी टैंकर-ट्रक वेंडर योजना के तहत 3121वें ट्रक को आंबेडकर संस्थान से रवाना करते हुए प्रधान ने कहा कि दलितों को यह समझना होगा कि उनका असली हमदर्द या साथी कौन है. प्रधान ने कहा कि कुछ लोग आंबेडकर की फोटो और नाम की तख्ती लेकर नागरिकता कानून व अन्य मुद्दों पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं.

उन्होंने टैंकर-ट्रक योजना का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी इस योजना में दलितों के लिए आरक्षण था, लेकिन दलित कारोबारी केवल चार प्रतिशत थे क्योंकि कई तरह के आर्थिक नियम लगाकर उन्हें बाहर रखा जा रहा था. नरेंद्र मोदी सरकार में यह आंकड़ा 16 प्रतिशत तक आया है और जल्द ही यह 22.5 प्रतिशत तक जाएगा. उन्होंने कहा, ''इसकी वजह यह है कि हमने देखा कि दलितों के पास पैसा नहीं है. ऐसे में यह आरक्षण केवल छलावा है.

हमने तुरंत बैंकों से दलितों को 90 प्रतिशत तक कर्ज दिलाया. स्टैंड अप इंडिया स्कीम के तहत उन्हें कर्ज दिया. इस प्रकार वे इस योजना में 4 से बढ़कर 16 प्रतिशत तक पहुंच गए.'' उन्होंने कहा कि इसी तरह से सूक्ष्म-लघु उद्योग में लगे दलितों के उत्थान के लिए नया नियम बनाया और सभी सरकारी कंपनियों के लिए जरूरी किया कि वे उनसे 20 की जगह 25 प्रतिशत माल खरीदें. पहले यह सीमा 15 से 20 प्रतिशत तक थी. 

पेट्रोल पपों में भी बड़ा हिस्सा 

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि सरकार ने दलितों के लिए एलपीजी एजेंसी, पेट्रोल पंप आवंटन में भी बड़ा हिस्सा दिया. सरकार ने 75000 पेट्रोल पंपों में से 20000 पंप दलितों के लिए आरिक्षत किए. इनमें से 17000 से अधिक आवंटन हो भी गए हैं. उज्ज्वला स्कीम में देशभर में 8 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए. इनमें से 3.5 करोड़ (38 प्रतिशत) कनेक्शन दलितों को दिए गए. सरकार देश में 1 लाख दलितों को उद्योग स्थापित करने में मदद दे रही है ताकि वे अपने यहां पर कम से कम पांच लोगों को रोजगार दे. इससे एक साथ 5-6 लाख दलित नौकरी-रोजगार-उद्योग से जुड़ जाएंगे.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टधर्मेंद्र प्रधानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर