लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच संसाधन, देनदारियां बांटने के लिए मोदी सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

By भाषा | Updated: November 15, 2019 20:27 IST

वित्त वर्ष 2019-20 के शेष पांच महीनों के लिए चौदहवें वित्त आयोग में आवंटित निधि का सत्तर प्रतिशत जम्मू कश्मीर को और तीस प्रतिशत लदाख को दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद अब उसके संसाधनों और देनदारियों के विभाजन को लेकर केंद्र ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है।जम्मू कश्मीर का 31 अक्टूबर को औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन हो गया था। 

जम्मू कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद अब उसके संसाधनों और देनदारियों के विभाजन को लेकर केंद्र ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। जम्मू कश्मीर का 31 अक्टूबर को औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन हो गया था। 

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति के सदस्यों को दी। भल्ला समेत वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने आनंद शर्मा के नेतृत्व वाली संसदीय समिति को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा 84 के अंतर्गत जम्मू कश्मीर और लदाख के बीच संसाधनों, अधिकारों और दायित्वों के बंटवारे के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है। 

वित्त वर्ष 2019-20 के शेष पांच महीनों के लिए चौदहवें वित्त आयोग में आवंटित निधि का सत्तर प्रतिशत जम्मू कश्मीर को और तीस प्रतिशत लदाख को दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर और लदाख केंद्र शासित प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के भत्ते सातवें वेतन आयोग के अनुसार स्वीकृत किए गए हैं। 

इससे पहले गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा समिति के अध्यक्ष होंगे और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अरुण गोयल और गिरिराज प्रसाद गुप्ता समिति के सदस्य होंगे। जम्मू कश्मीर के संसाधनों और जिम्मेदारियों का बंटवारा अधिनियम की धारा 84 के अनुसार होना है।

अधिनियम की धारा 85 के तहत इस काम के लिए केंद्र सरकार एक आदेश के द्वारा एक से अधिक सलाहकार समिति का गठन कर सकती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos