लाइव न्यूज़ :

जनता की कमाई से बनी संपत्तियों की मोदी सरकार ने ''मेगा डिस्काउंट सेल' लगाई: अजय माकन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:32 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने मंगलवार को केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित रूप से किये जा रहे निजीकरण पर प्रहार करते हुए कहा कि इससे सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा होगा और आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं होगा, कांग्रेस इसके खिलाफ है।

मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में किसान नेताओं द्वारा रविवार को केंद्र सरकार पर सार्वजनिक उपक्रमों के बेचे जाने के आरोप लगाये जाने के दो दिन बाद ही लखनऊ पहुंचे कांग्रेस महासचिव और राजस्‍थान मामलों के प्रभारी अजय माकन ने भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' मोदी सरकार ने जनता की कमाई से बनी संपत्तियों की ''मेगा डिस्काउंट सेल' लगाई है।''

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से 60 साल में बनाये गये सार्वजनिक उपक्रमों को किराये के भाव पर बेचने पर आमादा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नाम पर दो जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म दिया, एक का नाम है विमौद्रीकरण और दूसरे का नाम है मौद्रीकरण, और दोनों का व्यवहार एक जैसा है।

माकन ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली और संदेह में डालने वाली बात यह है कि यह सभी कुछ 'गुपचुप तरीके' से तय किया गया, इसके बाद इस निर्णय की घोषणा भी अचानक की गई, जिससे सरकार की नीयत पर शक गहराता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाले संप्रग की तुलना में भाजपा नेतृत्व वाले राजग के रिकॉर्ड को काफी खराब बताया और आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का मुख्‍य उद्देश्‍य कुछ चुनिंदा उद्योगपति दोस्तों को उनके कारोबार और व्यापार में एकाधिकार का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, राजमार्गों का निजीकरण किया जा रहा है, दिल्ली-प्रयागराज रेल लाइन का निजीकरण इसलिए किया गया क्योंकि यहां सबसे ज्यादा यात्री हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे के तहत बेची जाने वाली जमीन राज्य सरकारों की हैं लेकिन राज्य सरकारों से कोई राय नहीं ली गई है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार आज कांग्रेस महासचिव अजय माकन लखनऊ पहुंचे, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने पुष्पगुच्छ देकर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?