लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती पर PSA लगाने के पीछे मोदी सरकार ने झंडे में हरे रंग का दिया तर्क, तो PDP नेता ने JDU का झंडा शेयर कर ये पूछा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 12:39 IST

सरकार के इस तर्क से पूर्व सीएम मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती काफी हैरान हैं। महबूबा मुफ्ती के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।PSA लगाए जाने को लेकर सरकार के डोजियर में उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के झंडे पर हरे रंग का जिक्र किया गया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर PSA लगाने के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से कई तर्क दिए गए। डोजियर में इसके पीछे बताए गए कई तर्कों में से एक तर्क उनकी पार्टी के झंडे के हरे रंग को लेकर भी दिया गया है।

सरकार के इस तर्क से पूर्व सीएम मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती काफी हैरान हैं। महबूबा मुफ्ती के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया गया है।

मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।  PSA लगाए जाने को लेकर सरकार के डोजियर में उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के झंडे पर हरे रंग का जिक्र किया गया है।

कहा गया है कि PDP का हरा झंडा उग्रता को दर्शाता है।  इस पर महबूबा की बेटी इल्तिजा ने कहा कि भारतीय सेना की यूनिफॉर्म और बिहार में BJP की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का झंडा भी तो हरा है।

इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, PDP और JDU के झंडों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'PDP का मूल संदिग्ध है। पार्टी का हरे रंग का झंडा उग्रता को दर्शाता है।ॉ

भारतीय सेना के अफसर हरे रंग की वर्दी पहनते हैं और उनके वाहन भी इसी रंग के हैं।  क्या वो भी उग्रता के प्रतीक हैं। अगर PDP का मूल संदिग्ध है तो BJP ने साथ मिलकर सरकार क्यों बनाई। BJP की सहयोगी JDU और PDP का झंडा देखिए।  

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां