लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का फैसला: रिटायर राष्ट्रपति को दफ्तर के खर्च के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये महीने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 29, 2018 20:45 IST

सरकार ने यह फैसला भी किया है कि दिवंगत राष्ट्रपति की पत्नी को एक निजी सचिव और ‘प्यून’ सहित सचिवालय कर्मचारी दिया जाएगा।

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने कार्यालय खर्च के लिए सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को एक लाख रूपया और सेवानिवृत्त उप राष्ट्रपति को 90,000 रूपया हर साल देने का फैसला किया है। 

राष्ट्रपति की पेंशन नियमों - 1962 और उपराष्ट्रपति की पेंशन, आवास और अन्य सुविधाएं नियमों- 1999 के संबद्ध प्रावधानों में संशोधन कर यह फैसला लिया गया।

मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कार्यालय खर्च के रूप में सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को एक लाख रूपये तक अदा किया जाएगा। 

सेवानिवृत्त उप राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के रूप में प्रत्येक वित्त वर्ष में 90,000 रुपये तक अदा किया जाएगा। 

सरकार ने यह फैसला भी किया है कि दिवंगत राष्ट्रपति की पत्नी को एक निजी सचिव और ‘प्यून’ सहित सचिवालय कर्मचारी दिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक वित्त वर्ष में उनके कार्यालय खर्च के लिए 20,000 रूपया तक दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के वेतन चार महीने पहले बढ़ा कर क्रमश: पांच लाख रूपया और चार लाख रूपया प्रति माह कर दिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी