मोदी ने तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत पर जापान, प्रधानमंत्री सुगा को बधाई दी

By भाषा | Published: July 23, 2021 12:38 PM2021-07-23T12:38:52+5:302021-07-23T12:38:52+5:30

Modi congratulates Japan, PM Suga on the start of Tokyo Olympics | मोदी ने तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत पर जापान, प्रधानमंत्री सुगा को बधाई दी

मोदी ने तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत पर जापान, प्रधानमंत्री सुगा को बधाई दी

नयी दिल्ली, 23 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन की कामना करते हुए जापान और वहां के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अतुलनीय प्रदर्शन करेंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और जापान को तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए बहुमत सारी शुभकामनाएं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अतुलनीय प्रदर्शन की हम सत्र में आशा करते हैं।’’

आज से जापान की राजधानी तोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत हो रही है।

गौरतलब है कि ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलंपिक 2012 में था जब भारतीयों ने छह पदक जीते थे, हालांकि उनमें एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi congratulates Japan, PM Suga on the start of Tokyo Olympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे