लाइव न्यूज़ :

PM मोदी पर हमला कर दिल्ली चुनाव में कूदना चाहता था पाक, केजरीवाल की फटकार, कहा- आतंकवाद के स्पॉन्सर का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 31, 2020 16:25 IST

पाकिस्तान की सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट कर दिल्ली चुनावों का जिक्र किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि भारत के लोगों को नरेंद्र मोदी को हराना चाहिए, वह इस वक्त एक अन्य राज्य का चुनाव (दिल्ली के 8 पर को चुनाव) हारने के दबाव में उल्टे सीधे दावे कर रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी।दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पाकिस्तान ने कूदने की कोशिश की और उसने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए लोगों से अपील की। इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और कहा है कि दिल्ली चुनाव में हस्तक्षेप करना हमें बर्दाश्त नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।'  

इससे पहले पाकिस्तान की सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट कर दिल्ली चुनावों का जिक्र किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'भारत के लोगों को नरेंद्र मोदी को हराना चाहिए, वह इस वक्त एक अन्य राज्य का चुनाव (दिल्ली के 8 पर को चुनाव) हारने के दबाव में उल्टे सीधे दावे कर रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं। नरेंद्र मोदी कश्मीर, नागरिकता संसोधन कानून, गिरती अर्थव्यवस्था पर आंतरिक और बाहरी प्रतिक्रिया के बाद अपना बैलेंस खो दिया है।' आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी थी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीपाकिस्तानअरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब