लाइव न्यूज़ :

Lockdown News: 20 अप्रैल से इन सामानों को खरीद सकते हैं ऑनलाइन, घर पर होगी डिलीवरी

By निखिल वर्मा | Updated: April 17, 2020 11:22 IST

भारत मेंं कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया है. हालांकि 20 अप्रैल से सरकार धीरे-धीरे कुछ सेक्टरों में छूट देने जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन पार्ट टू में केंद्र सरकार की कोशिश है कि उद्योग-धंधे की शुरुआत हो, इसके अलावा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू होभारत में देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ है और यह 3 मई 2020 तक जारी रहेगा

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में 20 अप्रैल से आम लोगों को कुछ राहत मिलने की खबर है। अब आप मोबाइल फोन, टेलिविजन, रेफ्रिजेटर्स, लैपटॉप और सेनेटरी आईटम्स को ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील से खरीद सकते हैं।  देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर के शहरों में बाजार बंद हैं। इससे पहले 15 अप्रैल को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन पार्ट टू के लिए नए दिशानिर्देशों को जारी किया। लॉकडाउन पीरियड में सार्वजनिक यातायात और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह बंद कर रहेंगे। 

20 अप्रैल ये काम भी होंगे शुरू

1. ग्रामीण इलाकों में चल रहे उद्योगों को सामाजिक दूरी के सख्त नियमों के साथ काम करने की अनुमति 2. राजमार्गों पर चलने वाले ‘ढाबे’, ट्रक मरम्मत की दुकानें, सरकारी गतिविधियों के लिए कॉल सेंटर खुलेंगे 3. कृषि औजार की दुकानें, इसके अतिरिक्त पुर्जे, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, मरम्मत, कृषि औजार से संबंधित ‘कस्टम हायरिंग सेंटर्स’से खुले रहेंगे. 4. दवा, चिकित्सा उपकरण बनाने वाली ईकाइयां खुलेंगी  5.  इलेक्ट्रिशियन, आईटी मरम्मत कामगार, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, बढ़ई द्वारा दी जाने वाली सेवाएं मिलेंगी 6. सेज संचालित विनिर्माण ईकाइयों, निर्यात केंद्रित ईकाइयों, औद्योगिक एस्टेट, औद्योगिक शहरों को अनुमति 

भारत में केसों की संख्या 12 हजार पार

भारत में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार (16 अप्रैल) को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 414 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 10477 लोग संक्रमित हैं, 1488 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 941 नए मामले सामने आए हैं जबकि 37 और लोगों का निधन हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos