लाइव न्यूज़ :

मोबाइल में धमाका, बिगड़ गया मुंह का फेस, दुर्लभ सर्जरी से 26 साल के यमन नागरिक की लौटी खुशियां

By भाषा | Updated: February 21, 2020 18:51 IST

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि नवंबर 2018 में साद (26) अपने फोन को दातों से पकड़कर कुछ काम कर रहे थे, इसी दौरान उसमें धमाका हो गया। साद का यमन में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन इस घटना से उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था और वह सामान्य तरीके से बोल और खा भी नहीं पा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देयमन के डॉक्टरों ने इनकार कर दिया था।दिल्ली के डॉक्टरों ने रच दिया इतिहास।

दिल्ली के एक अस्पताल ने यमन के एक व्यक्ति के चेहरे की दुर्लभ सर्जरी की है, जिसका चेहरा मुंह से पकड़े मोबाइल फोन में धमाके के बाद बिगड़ गया था।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि नवंबर 2018 में साद (26) अपने फोन को दातों से पकड़कर कुछ काम कर रहे थे, इसी दौरान उसमें धमाका हो गया। साद का यमन में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन इस घटना से उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था और वह सामान्य तरीके से बोल और खा भी नहीं पा रहे थे।

केएएस मेडिकल सेंटर के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर अजय कश्यप ने बताया कि वह अपने सामान्य चेहरे को वापस पाने के लिए एक सर्जरी कराने को लेकर उत्सुक थे, लेकिन चेहरे को काफी नुकसान होने के कारण एक जटिल सर्जरी की आवश्यकता थी, जिससे यमन के डॉक्टरों ने इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि अपने देश में ऐसी सुविधाओं के अभाव के चलते वह इलाज के लिये भारत आ गए। कश्यप ने कहा, ''धमाका बहुत जोरदार था कि उनके मुंह के अंदर का हिस्सा जल गया था, मांसपेशियां और जुबान फट गईं थी सभी सॉफ्ट टिशू क्षतिग्रस्त हो गए थे।''

उन्होंने बताया कि छह फरवरी को हुई सर्जरी के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद उनका चेहरा काफी हद तक पहले जैसा हो गया है। 

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टरमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप