लाइव न्यूज़ :

BJP नेता विनय कटियार विवादित बोल, कहा-गौहत्या होगी तो मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ेंगी

By भाषा | Updated: July 25, 2018 05:41 IST

कटियार ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अब (हिंदू समाज के) लोगों में जागरूकता आई है और गोहत्या होने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी।

Open in App

इलाहाबाद, 25 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने राजस्थान के अलवर में गौ-तस्करी की आशंका में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आज कहा कि मुस्लिम समाज को भी सोचना चाहिए कि अब गाय की हत्या नहीं हो सकती। अगर गाय की हत्या होगी तो मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ेंगी।

कटियार ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अब (हिंदू समाज के) लोगों में जागरूकता आई है और गोहत्या होने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी। हालांकि यह नहीं होना चाहिए...... यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में पशु को लेकर हत्या हो जाये, यह उचित नहीं है लेकिन यह भी उचित नहीं है कि गाय की हत्या कर दी जाए और लोग इस पर न बोलें।" 

कटियार ने अलवर की घटना में पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाते तो शायद ऐसा नहीं होता। इसमें कहीं न कहीं पुलिस की भी लापरवाही रही है, यह जांच का विषय है। पुलिस ने छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल ले जाने में चार घंटे लगा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि वे गाय को जहां चाहे लेकर चले जाएं यह स्थिति नहीं बनती। इसका कारण यह है कि राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और असम तक में गाय की हत्या होने लगी है और इसे लेकर लोग क्रोधित हैं।’’ देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :विनय कटियारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार, अयोध्या सीट से अजमाएंगे भाग्य?

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

भारतFatehpur: मॉब लिचिंग के शिकार हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, घरवालों ने मिलने से किया इनकार; जानें क्यों

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: धार में खौफनाक वारदात, बच्चे की हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

क्राइम अलर्टबच्चे का शव मिलने के बाद तनाव, भीड़ ने हमला कर 2 पड़ोसियों को मार डाला, संपत्ति को नुकसान 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब