लाइव न्यूज़ :

मनसे के सदस्यों ने भिवंडी स्थित टोरेंट पावर कार्यालयों में तोड़-फोड़ की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:13 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), सात जनवरी राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने ‘‘अत्यधिक’’ बिल और उपभोक्ताओं के खिलाफ कथित झूठी शिकायतों के विरोध में भिवंडी स्थित टोरेंट पावर के दो कार्यालयों में बृहस्पतिवार को तोड़-फोड़ की।

पुलिस ने कहा कि मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे जिले के भिवंडी में ओसवाल वाडी और वंजर पट्टी नाका इलाकों में निजी विद्युत कंपनी के कार्यालयों में तोड़-फोड़ की।

नारपोली पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि टोरेंट के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पार्टी की ठाणे जिला इकाई के प्रवक्ता नैनेश पाटनकर ने कहा कि भिवंडी शहर मनसे अध्यक्ष मनोज गुलवी के नेतृत्व में एक समूह ने बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ टोरेंट की ‘‘झूठी’’ शिकायतों और ‘‘अत्यधिक’’ बिल बनाने के विरोध में कार्यालयों में तोड़-फोड़ की।

पार्टी ने कंपनी पर आरोप लगाया कि वह बिजली शुल्क की जबरन वसूली कर रही है और उसने उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल भेजे।

टोरेंट के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने घटना की निंदा की और कहा कि कंपनी के कार्यालयों पर अकारण हमला किया गया और यह अनावश्यक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो