लाइव न्यूज़ :

मिजोरम राज्यसभा सदस्य को सुरक्षाकर्मियों ने असम के करीमगंज जिले का दौरा करने से रोका

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:12 IST

Open in App

आइजोल, 25 फरवरी मिजोरम के राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि मिजोरम-असम सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पड़ोसी राज्य के करीमगंज जिले के मुअलमावी (बरुआतिला) क्षेत्र में एक समारोह में भाग लेने जाने से रोक दिया।

सांसद को मिजोरम सीमा के पास रहने वाले असम के जो जातीय लोगों के एक समूह ‘थनग्राम इंडीजेनस पीपुल्स मूवमेंट’ (टीआईपीएम) द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना था।

वनलालवेना ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने उस जगह के पास रोक दिया जहां पिछले साल अगस्त में अंतरराज्यीय सीमा तनाव उत्पन्न हुआ था।

वनलालवेना ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जाने से रोकने के लिए कोई कारण नहीं बताया।

वनलालवेना ने इस घटना पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने मुझे मुअलमावी की ओर आगे बढ़ने से मना कर दिया। भारत के एक नागरिक और एक सांसद के तौर पर मुझे देश में किसी भी स्थान पर जाने और किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अधिकार है।’’

सुरक्षाकर्मियों या पुलिस से उनकी टिप्पणियों के लिए संपर्क नहीं हो सका।

सांस्कृतिक कार्यक्रम संगठन समिति के अध्यक्ष के. वी. चोरेई ने कहा कि उन्होंने 17 फरवरी को एक लिखित आवेदन के माध्यम से करीमगंज जिला प्रशासन से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।

करीमगंज जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था जिसके बारे में बुधवार रात एक आदेश द्वारा सूचित किया गया था।

करीमगंज जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि ‘‘सीमा विवाद और असम-मिजोरम अंतरराज्यीय सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के कारण मुअलमावी (बरुआतिला) में थनग्राम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष