मिजोरम चुनावः चुनाव मैदान में 200 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जिनमें सिर्फ 15 महिलाएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 19, 2018 05:08 AM2018-11-19T05:08:35+5:302018-11-19T05:08:35+5:30

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जे.वी. लूना ने बताया कि मिजोरम की महिलाएं राजनीति में अधिक रुचि नहीं लेती हैं.

Mizoram Elections: 200 candidates in fray, in which only 15 women | मिजोरम चुनावः चुनाव मैदान में 200 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जिनमें सिर्फ 15 महिलाएं

मिजोरम चुनावः चुनाव मैदान में 200 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जिनमें सिर्फ 15 महिलाएं

मिजोरम विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या केवल 15 है. मतदाताओं के लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं. प्रदेश से कभी भी कोई सीट नहीं जीतने वाली भाजपा ने सबसे अधिक छह महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है. 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जे.वी. लूना ने बताया कि मिजोरम की महिलाएं राजनीति में अधिक रुचि नहीं लेती हैं. लेकिन अब वे सामाजिक गतिविधियों में भाग ले रही हैं. भाजपा के बाद ईसाई मत प्रचारक राजनीतिक दल जोरम थार का स्थान है, जिसने पांच महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है. 

वहीं, निवर्तमान सरकार में मंत्री वनलालावम्पुई चावंगथु चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट से उम्मीदवार हैं. जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने दो महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. राकांपा ने केवल एक महिला को टिकट दिया है. मिजो नेशलन फ्रंट की तरफ से कोई महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है.

Web Title: Mizoram Elections: 200 candidates in fray, in which only 15 women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे