लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने म्यांमार शरणार्थियों हेतु सहायता की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:38 IST

Open in App

आइजोल, 15 सितंबर म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों एवं सेना के बीच ताजा झड़प के बीच वहां से कई लोगों के सीमापार करने के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने शरणार्थियों के वास्ते मानवीय सहायता की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को एक और पत्र भेजा।

मिजोरम के एकमात्र लोकसभा सदस्य सी लालरोसांगा ने भी बुधवार को दिल्ली में गृह सचिव (सीमा प्रबंधन) संजीव कुमार एवं अवर गृह सचिव (उत्तर पूर्व) पीयूष गोयल से भेंट की और उनसे शरणार्थियों के वास्ते सहायता की अपील की क्योंकि म्यामांर में सात सितंबर को क्रांति के आह्वान के बीच ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद सैंकड़ों लोग देश छोड़कर इधर आ गए हैं।

जोरमथंगा ने पहले भी केंद्र सरकार को पत्र भेजा था और उन शरणार्थियों के रहने एवं भोजन के प्रबंधन में मदद की मांग की थी जिन्हें स्वैच्छिक संगठन सहयोग कर रहे हैं।

शरणार्थी विषयों को देख रहे राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एच राममावी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री को म्यांमार के उन निवासियों के दुखदर्द को लेकर फिर पत्र भेजा जो इस साल फरवरी में सैन्य शासन के सत्ता पर काबिज होने के बाद देश से भागकर आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र