मिजोरम चुनाव 2018: मिजोरम में करीब 75% मतदान, 108 साल की महिला ने भी डाला वोट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 21:12 IST2018-11-28T07:25:09+5:302018-11-28T21:12:15+5:30
Mizoram Assembly election 2018 Live Update (मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 लाइव अपडेट): मिजोरम में लल थनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं।

Mizoram Assembly election 2018 Live Update | मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 लाइव अपडेट
मिजोरम विधान सभा की 40 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। राज्य में लल थनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं। राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार के दायरे में लाया जाएगा। इससे मतदान के बारे में समय से जानकारी मिल सकेगी। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रणाली के संचालन के मद्देनजर मिजोरम पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए थे। मिजोरम में 7,70,395 मतदाता हैं इसमें करीब 75 फीसदी मतदान हुआ। त्रिपुरा के छह शिविरों में रहने वाले ब्रू शरणार्थियों के लिए ममित जिले के कानहमुन गांव में अतिरिक्त 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के मद्देनजर असम, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ राज्य की सीमाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।
मिजोरम विधान सभा चुनाव 2018 के Live Updates-
28 Nov, 18 : 06:52 PM
मिजोरम में 5 बजे तक 75% मतदान
मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को की जा रही है वोटिंग में 5 बजे तक तक 75 फीसदी तक मतदान हुए हैं। प्रदेश में एक ही चरण में मतदान संपन्न हो जाएगा।
75% voter turnout recorded till 5 pm in Mizoram. Figures are still coming in. #MizoramElectionspic.twitter.com/CsGOFiaYGD
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 05:57 PM
मिजोरम में दोपहर 3 बजे तक 58 फीसदी मतदान
मिजोरम में बुधवार को विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक कुल 58 फीसदी मतदान हो जाने की खबर मुख्य चुनाव आयुक्त के ऑफिस ने दी थी।
Office of Chief Electoral Officer: 58% voter turnout recorded till 3 pm in Mizoram. pic.twitter.com/RBTlRG4vlR
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 02:15 PM
मिजोरम में दोपहर 1 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान
मिजोरम विधान सभा की 40 सीटों के लिए सुबह सात बजे से जारी मतदान में दोपहर एक बजे तक 49 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। राज्य में शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
49% voter turnout recorded till 1 pm in Mizoram. pic.twitter.com/KAHWWDZUJj
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 12:42 PM
मिजोरम के मामिट जिले में मतदान कर रहे हैं ब्रू शरणार्थी
त्रिपुरा में रह रहे ब्रू शरणार्थियों के लिए मिजोरम के मामिट जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित गांव खनहमून में मतदान की व्यवस्था की गयी है। राज्य विधानसभा चुनाव से पहले 11,232 ब्रू मतदाताओं के लिए मतदान का स्थान तय किया जाना सबसे विवादास्पद विषय बन गया था। इस मुद्दे को लेकर चुनाव से दो हफ्ते से भी कम समय पहले मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस बी शशांक को हटाना पड़ गया।

28 Nov, 18 : 11:45 AM
मिजोरम चुनाव में सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत वोटरों ने अपना मत डाल दिया था। मिजोरम में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम चार बजे तक राज्य में मतदान होगा।
29% voting recorded in Mizoram till 11 am #MizoramElections2018pic.twitter.com/I14azMp4FUhttps://t.co/mrWTk4Rrt3
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 11:12 AM
इतिहास: मिजोरम को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था
मिजोरम शांति समझौत के बाद इसे 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश था।

28 Nov, 18 : 10:05 AM
मिजोरम इलेक्शन पर इंस्टाग्राम यूजर्स ग्राफ और आंकड़ों के माध्यम से रख रहे हैं अपनी बात
28 Nov, 18 : 09:50 AM
मिजोरम में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके हैं
मिजोरम में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके हैं। राज्य की 40 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1067630384605736960
28 Nov, 18 : 09:01 AM
मिजोरम की राजधानी आइजोल के जरकावत-2 पोलिंग स्टेशन पर वोट देने वाले मतदाता
Polling underway in Mizoram, visuals of voters in Zarkawt-II, Aizawl #MizoramElectionspic.twitter.com/Ji45y7B2XE
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 08:41 AM
मिजोरम चुनाव पर एक इंस्टा यूजर ने दिया अपना रिएक्शन।
A post shared by Mizoram Instagram (@mizoram_insta) on Nov 7, 2018 at 4:23am PST
28 Nov, 18 : 08:31 AM
मिजोरम: मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की लंबी कतार, कांग्रेस-बीजेपी-मिजो नेशनल फ्रंट की किस्मत का कर रहे हैं फैसला
मिजोरम के चुनाव बुथों पर वोटरों की लंबी कतार दिख रही है। राज्य में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू है। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
Voting underway in Mizoram, visuals of people queuing up to vote at a polling station in Kanhmun #MizoramElectionspic.twitter.com/VykFjNTYEm
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 08:19 AM
मिजोरम के सीएम लल थनहवला ने बीजेपी पर लगाया था गंभीर आरोप
मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले राज्य के कांग्रेसी सीएम लल थनहवला ने बीजेपी पर मतदाताओं को पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने कांग्रेस को आरोपों पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
Mizoram: Visuals from a polling station in Zarkawt, Aizawl. Polling for the 40 constituencies in the state will begin at 7 am. #MizoramElectionspic.twitter.com/BnKJsWf36E
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 07:38 AM
आइज़वाल के एक पोलिंग बूथ का नजारा
मिजोरम की 40 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां देखिए आइजवाल के एक पोलिंग बूथ का नजारा।
Mizoram: Visuals from a polling station in Zarkawt, Aizawl. Polling for the 40 constituencies in the state will begin at 7 am. #MizoramElectionspic.twitter.com/BnKJsWf36E
— ANI (@ANI) November 28, 2018
28 Nov, 18 : 07:29 AM
मिजोरम में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 4 बजे तक मतदाता दे सकेंगे वोट
मिजोरम में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार राज्य में शाम चार बजे तक मतदाता अपना वोट दे सकेंगे।
Voting for 40 constituencies in Mizoram begins. Polling to conclude at 4 pm. #MizoramElectionspic.twitter.com/7wHPcVQLsL
— ANI (@ANI) November 28, 2018