लाइव न्यूज़ :

असम में आश्रय गृह से फरार हुईं लड़कियों का पता चला

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:58 IST

Open in App

असम में सिलचर के एक सरकारी आश्रयगृह से फरार हो गयीं चार लड़कियां कच्छार जिले में मिलीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कच्छार की पुलिस अधीक्षक रमणदीप कौर ने बताया कि तीन नाबालिग समेत चारों लड़कियां मंगलवार रात को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर श्रीकोना के समीप अलोमबाग गांव में मिलीं। उन्होंने बताया कि 17 से 20 वर्ष की ये लड़कियां सोमवार सुबह को मुख्य द्वार का ताला कथित रूप से तोड़कर आश्रयगृह से फरार हो गयी थी। कौर ने बताया कि उज्ज्वला आश्रय गृह के अधिकारियों ने रंगीनखारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी और पुलिस ने उनका ब्योरा लेने के बाद जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ लड़कियां मिलने के बाद हमने उन्हें वापस आश्रयगृह भेज दिया। मानव तस्करी समेत विभिन्न कोणों से इस मामले की जांच चल रही है।’’ यह आश्रयगृह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परियोजना के तहत संचालित है। वहीं, आश्रयगृह के प्रभारी गौरव चांद ने दावा किया था कि चारों लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

क्राइम अलर्टकर्नाटक: 35,000 रुपये का कर्ज चुकाने के लिए मौसी ने नाबालिग लड़की को बेचा

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर