लाइव न्यूज़ :

शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में लगाई आग

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:51 IST

Open in App

जींद, सात जनवरी हरियाणा के जींद जिले के जलालपुरा कलां में बीती रात शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी, जिसके बाद टावर पर रखे उपकरण जल गए और संचार का कार्य बाधित हो गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी ।

सदर थाना पुलिस ने कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बीती रात शरारती तत्वों ने टावर पर बने प्लेटफार्म पर रखे उपकरणों में आग लगा दी और इस घटना का उस समय पता चला जब उपकरण जलने के कारण टावर ने कार्य करना बंद कर दिया और आसपास के इलाकों के मोबाइलों की रेंज गायब हो गई।

घटना की सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन के साथ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

टावर के टेक्नीशियन मनजीत ने बताया कि बीती रात लगभग पौने 11 बजे टावर में दिक्कत आने की सूचना मिली थी और जब वह टावर पर पहुंचा तो उपकरण जले हुए थे और प्लेटफार्म पर जली हुई पराली तथा लकडियां थी।

मनजीत ने आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने टावर के उपकरणों को आग लगाई है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई