लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर: मिड-डे मील की सब्‍जी में गिरी 3 साल की मासूम, झुलसकर मौत, पढ़ने की जिद कर जाती थी स्कूल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 10:45 IST

मिर्जापुर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया है। जिसके बाद उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस वक्त ये घटना हुई रसोइया अपने मोबाइल फोन पर बिजी थी और बच्ची की मौत के बाद वह स्कूल छोड़कर भाग गई है।कार्रवाई करते हुए डीएम सुशील कुमार पटेल ने हेड मास्टर को निलंबित करने के साथ रसोइया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लालगंज थानाक्षेत्र में मिड-डे मील की गर्म सब्‍जी के भगौने में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची आंचल की मौत हो गई है। घटना सोमवार (3 फरवरी) दोपहर की है। मिर्जापुर के लालगंज थानाक्षेत्र के रामपुर अतरी गांव में मौजूद प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल में सोमवार की दोपहर मिड-डे मील परोसने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान खेलती हुई तीन साल की बच्ची इसमें गिर गई और बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कार्रवाई करते हुए डीएम सुशील कुमार पटेल ने हेड मास्टर को निलंबित करने के साथ रसोइया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। 

आरोप है कि जिस वक्त ये घटना हुई रसोइया अपने मोबाइल फोन पर बिजी थी। सब्जी के भगौने में बच्ची के गिरते ही उसका सात साल का भाई चिल्लाने लगा, जो उसी स्कूल में पढ़ता था। शोर सुनकर अध्यापक आए और बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 80 फीसदी से ज्यादा जली बच्ची को तुरंत मंडलीय अस्पताल रिफर किया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। घटना के रसोइया स्कूल छोड़कर भाग गई। 

घटना के लिए पीड़ित परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। मिर्जापुर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया है। जिसके बाद उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद जांच करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा, मुझे बताया जा रहा है कि लड़की स्कूल की छात्रा नहीं थी।

बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल की छात्रा नहीं थी। पढ़ने की जिद करके वह अपने भाइयों के साथ बच्ची स्कूल आती थी। 

टॅग्स :मिर्जापुरउत्तर प्रदेशमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो