लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक सपा के साथ, वोट काटने वालों के बहकावे में नहीं आएंगे : अबू आसिम आजमी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:05 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने शनिवार को यहां कहा कि उत्तरप्रदेश के अल्पसंख्यक दिल और दिमाग खोलकर सपा के साथ हैं और किसी भी हाल में वोट काटने वालों के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। श्रावस्ती में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की कथित कमियां गिनाई और कहा,‘‘ आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करने जा रहा है, इसलिए यहां की जनता, खासकर मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की मदद करनी चाहिए।’’ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन्होंने संकेतों से कहा कि कुछ लोग हैदराबाद से उत्तर प्रदेश में आ गए हैं, वैसे तो अब वे बेनकाब हो गये हैं, फिर भी उनसे बचकर रहना है। आजमी ने कहा कि प्रदेश की जनता भी समझदार है और इस बार ना तो वह किसी बहकावे में आएगी और ना ही ‘वोटकटवों’ को तवज्जो देगी। उन्‍होंने दावा किया,‘‘ प्रदेश में चल रही सपा की आंधी में ये लोग कहीं नहीं टिकेंगे और खर-पतवार की तरह उड़ जाएंगे।’’ पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आजमी ने कहा,‘‘भाजपा सिर्फ वोट लेना जानती है, भाजपा सरकार में जनता परेशान है, भ्रष्टाचार चरम पर है और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।’’ सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा,‘‘ कोरोना काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। तमाम लोगों की मौत हो गई। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भाजपा ने मनमानी की है।’’ आजमी ने दावा किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में हर दिन सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। पूरब से पश्चिम तक सपा की जनसभाओं में किसानों व आमजनों का रेला उमड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ता भाजपा को ईवीएम का खेल भी नहीं करने देंगे।’’ वरिष्ठ सपा नेता जितेंद्र यादव ने बताया कि श्रावस्ती के सपा कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य रियाज खां सपा नेता अबू आसिम आजमी के नाम पर यहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलाते हैं। रियाज खां के अनुरोध पर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष ने शनिवार को श्रावस्ती पहुंचकर अपने नाम से चल रहे विद्यालय में जनसभा को संबोधित किया है। श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद आजमी ने बहराइच में आयोजित तमाम कार्यक्रमों में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos