लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:34 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 26 अक्टूबर राजस्थान के कोटा शहर के एक गांव में किशोरी से लगातार दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सात माह की गर्भवती होने पर किशोरी ने इस मामले में शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता (16) और आरोपी व्यक्ति (27) खतोली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक ही गांव में पड़ोस में रहते हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी किशोरी के साथ इस साल अप्रैल महीने से ही लगातार दुष्कर्म कर रहा था। कक्षा नौ में पढ़ने वाली पीड़िता की मां और भाई कुछ महीनों से गांव से बाहर गए थे जबकि उसका पिता खेतों में काम करने चला जाता था। इसी दौरान आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था।

किशोरी को 18 अक्टूबर को पेट में दर्द हुआ तब उसके माता-पिता उसे एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह सात महीने की गर्भवती थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कवेंद्र सिंह सागर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन के नेतृत्व में गठित की गयी एक विशेष टीम ने सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां इलाज के लिए 12 अप्रैल को जयपुर गई थी। पीड़िता का पिता प्रतिदिन देर शाम तक खेतों में काम करता था और उस दौरान वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

आरोपी को मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया। पीड़िता की चिकित्सा संबंधी जांच कराने के अलावा उसका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?