लाइव न्यूज़ :

पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद

By भाषा | Updated: September 30, 2021 00:09 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 29 सितंबर झारखंड में पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत हलूमाड़ गांव में मक्के के खेत से बुधवार को पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया।

थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि छात्रा के शव को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों ने देर रात तक छात्रा को ढूंढ़ने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः छात्रा मक्का तोड़ने के लिए खेत में गयी और काफी नीचे से गुजरते बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू