लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने कोविड-19 गाइडलाइन्स की बढ़ाई समयसीमा, मास्क नहीं पहनने पर 500 तक का जुर्माना

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2021 10:09 IST

रेलवे मंत्रालय ने कोविड-19 की गाइडलाइन्स की समयसीमा को छह माह के लिए या फिर अगले निर्देश तक के लिए बढ़ा दिया है और ट्रेन में मास्क न पहनने वाले यात्रियों पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 अप्रैल 2022 तक के लिए बढाई गई गाइडलाइन्सथूकने पर भी है जुर्माने का प्रावधान

कोविड-19 को लेकर रेल मंत्रालय ने गाइडलाइन्स  के नियमों को 6 महीने के लिए या अगले निर्देश तक के लिए बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, रेलवे परिसर और ट्रेनों में मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों पर 500 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। फेस्टिवल सीजन से पहले रेलवे के ये नए दिशा-निर्देश आए हैं। फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में सबसे ज्यादा लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में कोरोना वायरस से बचाव और इसके प्रसार को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

16 अप्रैल 2022 तक के लिए बढाई गई गाइडलाइन्स

भारतीय रेल मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन में कहा है कि कोविड-19 की गाइडलाइन्स को 16 अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि रेल मंत्रालय की कोरोना-19 से जुड़ी गाइडलाइन्स की अवधि इसी महीने 16 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। रेलवे मंत्रालय ने अपनी समीक्षा के बाद यह पाया कि अभी इस नियम को लागू रखने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना का असर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

थूकने पर भी है जुर्माने का प्रावधान

रेलवे के दिशा-निर्देश के तहत अगर आप रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर यहां-वहां थूकते हैं या फिर गंदगी फैलाते हैं तो भी आप पर 500 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, इस बार के नोटिफिकेशन में थूकने या गंदगी फैलाने की बात का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन जिस कानून के तहत मास्क को अनिवार्य किया गया है, उसमें थूकने और गंदगी फैलाने पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगता है।

कोरोना के आंकड़ें

रेलवे के ये दिशा-निर्देश तब आए हैं जब देशभर में एक दिन में 20 हजार से भी अधिक केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में ही देशभर में 21,257 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2,40,221 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के ये मामले पिछले 205 दिनों में सबसे कम हैं।

टॅग्स :Ministry of Railwaysindian railwaysकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए