लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटने वालों की मदद के लिए अफगानिस्तान प्रकोष्ठ बनाया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:59 IST

Open in App

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों तथा अन्य संबंधित विषयों में समन्वय के लिए ‘अफगानिस्तान प्रकोष्ठ’ का गठन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा सोमवार देर रात की। उन्होंने कहा कि युद्ध से जर्जर देश से वापस लौटने के इच्छुक हिन्दुओं और सिखों की सरकार मदद करेगी। बागची ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्रालय ने स्वदेश वापसी और अफगानिस्तान से अन्य अनुरोध के समन्वय के लिए विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ गठित किया है।’’ उन्होंने संपर्क के लिए फोन नंबर और ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब