लाइव न्यूज़ :

25 मई से शुरू हो रहीं घरेलू उड़ानों के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की हो रही है तैयारी

By शीलेष शर्मा | Updated: May 21, 2020 13:56 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने इन उड़ानों को शुरू करने के लिये जो योजना बनायी है उसके अनुसार पहले मंत्रालय घरेलू उड़ानों के नतीज़ों का विश्लेषण करेगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने पर किसी नये संकट का सामना न करना पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देअंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को घरेलू उड़ानों के शुरू होने के कितने दिनों के बाद शुरू किया जायेगा। योजना के अनुसार पहले मंत्रालय घरेलू उड़ानों के नतीज़ों का विश्लेषण करेगा

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने के बाद जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को घरेलू उड़ानों के शुरू होने के कितने दिनों के बाद शुरू किया जायेगा। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने इन उड़ानों को शुरू करने के लिये जो योजना बनायी है उसके अनुसार पहले मंत्रालय घरेलू उड़ानों के नतीज़ों का विश्लेषण करेगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने पर किसी नये संकट का सामना न करना पड़े। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने अपने अधिकारीयों से कहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की पहल करने से पहले निजी क्षेत्र की एयर लाइंस के अधिकारीयों चर्चा करें और उनका पक्ष जान कर प्रस्ताव तैयार करें जो गृह मंत्रालय को नीति निर्धारण के लिये भेजा जा सके। उल्लेखनीय है कि कॅरोना महामारी के कारण गृह मंत्रालय को ही अधिकार प्राप्त है कि वह प्रतिबंधित सूची से उस प्रतिबन्ध को हटाये जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लागू की गयी है। इधर एयर इंडिया ने भी इस दिशा में तैयारियाँ शुरू कर दी है ,बिभिन्न देशों में एयर इंडिया कार्यालयों को प्रारंभिक सूचना दे दी गयी है कि सरकार छोटे नोटिस पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की घोषणा कर सकती है ,हालांकि अभी यह तैय नहीं हो सका है कि मंत्रालय किन किन देशों के बीच कितनी उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के साथ साथ सरकार ओ सी आई कार्ड धारकों के लिये निर्धारित दिशा निर्देशों की भी समीक्षा करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। 

दरअसल, सरकार को अनेक ऐसे आवेदन मिले हैं जिनमें हाल ही में विदेशों में जन्मे बच्चों को भारत लाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ,इन आवेदनों का संज्ञान लेते हुये सरकार ने ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ़ इंडिया के लिये निर्धारित दिशा निर्देशों में बदलाव करने के लिये विचार शुरू करने का निर्णय लिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’