लाइव न्यूज़ :

विमानन क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मंत्रालय ने बनाए सलाहकार समूह

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन क्षेत्र की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और उन्हें सुलझाने के लिए तीन सलाहकार समूहों का गठन किया है।

इन समूहों में विमानन कंपनियां, हवाईअड्डा संचालक, मालवाहक विमान, ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ कंपनियां, उड़ान का प्रशिक्षण देने वाले संगठन (एफटीओ) और रखरखाव एवं मरम्मत करने वाली कंपनियां (एमआरओ) शामिल हैं। कोरोना वायरस महामारी की अप्रैल और मई में आई दूसरी लहर से भारत और उसका विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। विमानन क्षेत्र के कई हितधारकों की वित्तीय स्थिति इस समय अच्छी नहीं हैं।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में नागर विमानन मंत्रालय ने तीन सलाहकार समूह बनाए हैं जिनमें विमानन कंपनियां, विमान संचालक और एमआरओ, मालवाहक विमान, एफटीओ और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनियां शामिल हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘समूह मामलों पर विचार-विमर्श करने और प्रत्येक क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियां हल करने के लिए नियमित बैठक करेंगे। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।’’

लॉकडाउन के कारण पिछले साल 25 मार्च से 24 मई के बीच भारत में घरेलू विमान सेवा को लगभग दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। जून 2020 से घरेलू विमानन सेवा पटरी पर लौट रही थी, लेकिन इस साल अप्रैल और मई में महामारी की दूसरी लहर ने देश में विमानन क्षेत्र को फिर नुकसान पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’