लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई तीव्रता

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2023 16:20 IST

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप नेपाल के जुमला से 69 किलोमीटर दूर आया और भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और यह दोपहर करीब 1:30 बजे आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 4.4 भूकंप की तीव्रता को दर्ज किया गया हैबताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल है और रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता से ये भूकंप आया है। इस संबंध में नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप नेपाल के जुमला से 69 किलोमीटर दूर आया और भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और यह दोपहर करीब 1:30 बजे आया है। 

हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-मान  की हानि की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में 5.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। 

पिथौरागढ़ में भी भूकंप 

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ऐसे समय में भूकंप आया है, जब अभी हाल ही में तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप ने लाखों जाने ले ली है। तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता से भूकंप आया था, जिसके बाद कई इमारतें जमीदोज हो गई। इन इमारतों के मलबे में लाखों लोग दब गए। हादसे के कई दिनों के बाद भी वहां राहत-बचाव का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक, तुर्की में अब तक 41,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सीरिया में करीब 6,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। हादसे में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :भूकंपदिल्लीNCRनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब