लाइव न्यूज़ :

मियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 11, 2026 17:55 IST

सीएम योगी ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया.

Open in App
ठळक मुद्देएक भी मियां (मुस्लिम) नहीं है, लेकिन गांव का नाम मियांपुर है.गांव को रविंद्र नाथ ठाकुर के नाम से रविंद्र नगर के रूप में जाना जाएगा. मुख्यमंत्री ने खास तौर पर विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही.

लखीमपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी में दो जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में 817 करोड़ रुपए की 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होने 4356 थारू परिवारों और 2350 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना हक संबंधी अधिकार भी पत्र प्रदान किए. इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किए जाने का ऐलान किया. मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह कहा गया कि उक्त गांव में एक भी मियां (मुस्लिम) नहीं है, लेकिन गांव का नाम मियांपुर है.

अब से इस गांव को रविंद्र नाथ ठाकुर के नाम से रविंद्र नगर के रूप में जाना जाएगा. सीएम योगी ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया. साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खास तौर पर विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही.

इसलिए बदला गांव का नाम

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने पाकिस्तान को पापी देश भी कहा. मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, पापी पाकिस्तान ने पहले भारत का विभाजन किया, फिर पाकिस्तान भी टुकड़े हुए. पाकिस्तान अभी और टुकड़ों में बांटने वाला है. पाकिस्तान के पाप की सजा वहां रह रहे हिंदू,सिख,बौद्ध, पारसी लोगों  को मिली है, क्योंकि वहां किसी और जाति के लिए कोई जगह नहीं है.

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया और बोले कांग्रेस का पाप देश ने देखा है. कांग्रेस के लोग यहां आपका वोट लेते रहे. लेकिन आपको जमीन का अधिकार नहीं दिया. यहां के लोगों की और आपकी पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम भी मियांपुर रख दिया. जबकि यहां  एक भी मियां नहीं, नाम फिर भी किया मियांपुर.

अब ये मियांपुर नाम नहीं रहेगा. अब इस गांव का नाम रविंद्र नगर होगा.गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के नाम पर यह गांव रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री गांव का नाम रविंद्र नगर रखा है. यहां सीएम योगी ने यह भी कहा कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे.

शासन की खुशी का आधार उसकी जनता की खुशी है.  यह कार्य तभी होता है जब शासन सत्ता में संवेदना होती है. बिना भेदभाव के काम हो. आज जो काम हो रहा है ये उसी संवेदना का काम है. जबकि पिछली सरकारों में संवेदनाओं का अभाव था. अपने परिवारवाद से ऊपर उठ पाते तो इन थारू परिवारों के बारे में सोच पाते. पूर्व की सरकारों में थारू परिवार विकास के लिए तरसते रहे.

थारू परिवारों को भी मिला जमीन का मालिकाना हक

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पलियाकलां के चंदन चौकी में 4356 थारू परिवारों को 538 हेक्टेयर जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र कुछ देर पहले उन्होने कहा.यह थारू परिवार वर्ष 1976 से सिर्फ जमीन का उपयोग कर रहे थे, उनके पास जमीन का मालिकाना हक नहीं था, अब वे इसके मालिक बन गए हैं. सीएम योगी लखीमपुर खीरी में  817 करोड़ रुपए की जिन 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो