लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने अपने सलाहकार आर के मित्रा की सेवा में की अचानक कटौती, पत्नी लड़ चुकी हैं बीजेपी से लोकसभा चुनाव

By भाषा | Updated: September 25, 2019 05:33 IST

मित्रा की पत्नी ने 2019 का लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की मालदा दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दैरान चुनाव आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मित्रा ने अपनी पत्नी की उम्मीदवारी वाले क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती को प्रभावित करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि सेवा संबंधी विषयों में मित्रा आईपीएस अधिकारियों का समर्थन कर रहे हैं।त्रों ने बताया कि बतौर सलाहकार मित्रा मंत्रालय में पुलिस-II डिविजन का कामकाज देख रहे थे, जो अर्द्धसैनिक बलों से जुड़े मामलों को देखता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अचानक ही अपने सलाहकार आर. के. मित्रा की सेवा में कटौती कर दी है, जबकि उन्हें कुछ ही दिन पहले सेवा विस्तार दिया गया था। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मित्रा मार्च 2018 में संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए थे और उसके बाद से वह मंत्रालय में सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें कुछ ही दिन पहले 19 सितंबर को सेवा विस्तार दिया गया था।सोमवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया, ‘‘गृह मंत्रालय में सलाहकार के तौर पर आर. के. मित्रा के सेवा विस्तार के बारे में मंत्रालय के 19 सितंबर 2019 का आदेश वापस लिया जाता है। इसके मुताबिक, मित्रा का कार्यकाल 30 सितंबर 2019 को खत्म हो जाएगा। सलाहकार के पद पर उनकी सेवा में कटौती के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।हालांकि, सूत्रों के मुताबिक अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि सेवा संबंधी विषयों में मित्रा आईपीएस अधिकारियों का समर्थन कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बतौर सलाहकार मित्रा मंत्रालय में पुलिस-II डिविजन का कामकाज देख रहे थे, जो अर्द्धसैनिक बलों से जुड़े मामलों को देखता है। केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी होने के नाते वह संयुक्त सचिव के पद पर रहते हुए अपनी सेवानिवृत्ति से पहले इसी विभाग को देख रहे थे।मित्रा की पत्नी ने 2019 का लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की मालदा दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दैरान चुनाव आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मित्रा ने अपनी पत्नी की उम्मीदवारी वाले क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती को प्रभावित करने की कोशिश की।

टॅग्स :गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी