लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने लश्कर के सदस्य अरबाज अहमद मीर को आतंकवादी घोषित किया, जम्मू में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या का मास्टरमाइंड था

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 10:06 IST

अधिसूचना में कहा गया है- "मीर टारगेट किलिंग में शामिल है और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है। वह कश्मीर घाटी में आतंकवाद के समन्वय में भी शामिल है और अवैध हथियारों या गोला-बारूद या विस्फोटकों का परिवहन करके सीमा पार से आतंकवादियों का समर्थन करता है।" 

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सदस्य अरबाज अहमद मीर आतंकवादी घोषित होने वाला 51वां व्यक्ति होगा।

नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में शिक्षिका रजनी बाला समेत लक्षित हत्याओं में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य अरबाज अहमद मीर को आतंकवादी घोषित कर दिया है। मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत अरबाज को आतंकवादी के रूप में नामित किया है। यूएपीए के तहत चौथी अनुसूची में शामिल होने के साथ, मीर आतंकवादी घोषित होने वाला 51वां व्यक्ति होगा।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की। जिसमें कहा गया कि मीर, जो जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखता है, वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित है और सीमा पार से लश्कर के लिए काम कर रहा है। 

अधिसूचना में कहा गया है- "मीर टारगेट किलिंग में शामिल है और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है। वह कश्मीर घाटी में आतंकवाद के समन्वय में भी शामिल है और अवैध हथियारों या गोला-बारूद या विस्फोटकों का परिवहन करके सीमा पार से आतंकवादियों का समर्थन करता है।" 

गौरतलब है कि जम्मू की रजनी बाला की 31 मई, 2022 को कुलगाम जिले में  सरकारी हाई स्कूल, गोपालपोरा के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुफबल गांव के रहने वाले मंजूर अहमद मीर का बेटा मीर कश्मीर घाटी में आतंकवाद के समन्वय में शामिल है और सीमा पार से अवैध हथियार या गोला-बारूद या विस्फोटक ले जाकर आतंकवादियों का समर्थन करता है।

अधिसूचना में कहा गया है, "केंद्र सरकार का मानना है कि अरबाज अहमद मीर आतंकवाद में शामिल है और उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 35 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में एक आतंकवादी के रूप में जोड़ा जाना है।"

केंद्र अगर मानता के कोई शख्स आंतकवाद में लिप्त है तो अधिनियम की चौथी अनुसूची में किसी व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 35 की उप-धारा (1) और उप-धारा (2) के खंड (ए) का उपयोग करता है।

टॅग्स :आतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी