लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ने किया बेहाल, ब्लू लाइन, येलो लाइन में खराबी, तीन ने आत्महत्या की कोशिश की, दो की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 13:56 IST

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ द्वारका मोड़- द्वारका खंड (द्वारका सेक्टर 21 की ओर) के बीच सिग्नल संबंधी कारणों से ब्लू लाइन पर आज शाम साढ़े चार बजे से शाम पांच बजकर पांच मिनट तक सेवाएं बाधित रही।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है। येलो लाइन पर सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों से सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से आठ बजकर 57 मिनट तक बाधित रहीं थीं।

दिल्लीमेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी कारणों से मंगलवार की शाम सेवाएं लगभग आधे घंटे तक बाधित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ द्वारका मोड़- द्वारका खंड (द्वारका सेक्टर 21 की ओर) के बीच सिग्नल संबंधी कारणों से ब्लू लाइन पर आज शाम साढ़े चार बजे से शाम पांच बजकर पांच मिनट तक सेवाएं बाधित रही।’’ ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है।

डीएमआरसी ने बताया कि इससे पहले दिन में येलो लाइन पर सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों से सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से आठ बजकर 57 मिनट तक बाधित रहीं थीं।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन मे तीन व्यक्तियों ने आत्महत्या की कोशिश की

दिल्ली मेट्रो में मंगलवार को तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश की, जिनमें दो की मौत हो गई और एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्वालियर निवासी अमित सोनी नामक युवक अपने सिर और कंधे को रेल की पटरियों के सामने रखकर प्लेटफार्म पर लेट गया। ट्रेन के नीचे कुचले जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार सोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया। सोनी के परिवार को सूचित कर दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान उत्तर नगर में हस्तसाल रोड पर जे जे कॉलोनी निवासी राजीव के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि वित्तीय ऋण के कारण वह यह कदम उठा रहा है। एक अन्य घटना में मंगलवार की रात द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ निवासी संदीप प्लेटफार्म पर कूद गया। उसे घायल हालत में द्वारका मोड़ में एम आर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके अभिभावक को सूचित कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीमेट्रोक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन