लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 9वीं महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 18 साल की इंटर्न थी, डेस्क पर आकर की शर्मनाक हरकत

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 12, 2018 19:06 IST

सबसे पहले पत्रकार गजाला वहाब ने एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कई ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसमें अकबर ने में कथित तौर पर जबरन किस करके उनके साथ छेड़छाड़ की।

Open in App

#MeToo मूवमेंट के तहत केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर एक बाद के एक कई महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद एक और विदेशी महिला पत्रकार ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

ये 2007 की बात है जब एमजे अकबर एशियन एज के संपादक थे। उस वक्त वहां एक विदेशी महिला पत्रकार, जिनका नाम डीपी कांप  (de Puy Kamp) था। उनका आरोप है कि जब वह 2007 में वह  एशियन एज अखबार में इंटर्न थी तो अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त अकबर 55 साल के थे और महिला पत्रकार की उम्र 18 साल थी। 

इंटर्नशिप के आखिरी दिन हुआ ऐसा 

डीपी कांप (de Puy Kamp) ने हफपोस्ट इंडिया को बताया कि वह अकबर से मुलाकात उसकी अपने पिता की वजह से हुई थी। उनके पिता 1990 में दिल्ली में विदेशी संवाददाताओं के रूप में काम किया था। 

महिला पत्रकार ने बताया, ''जिस दिन उसके इंटर्नशिप का आखिर दिन था। उस दिन वह अकबर से बात करने जाने वाली थी लेकिन वह खुद उसके डेस्क के पास आकर इधर-उधर घुमने लगा। मैं उस वक्त बैठी हुई थी तो मैंने अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाया लेकिन इतने में वो मेरी तरफ आए और मेरे हाथे के नीछे से हाथ लगाकर जबरन मेरे कंधे को पकड़ा। उसके बाद खींच कर मेरे लिप पर किस किया और जबरन मेरे मुंह में अपने जीभ डाल दी और चुपचाप वहीं खड़ा रहा।''

उन्होंने आगे बताया, अकबर ने जो किया इससे उसका भरोसा टूट चुका था। हालांकि मैंने लोगों को एशियन एज के दिल्ली ऑफिस में अकबर का ‘हरम’ कहकर बुलाते भी सुना था। महिला ने बताया दफ्तर में जवान लड़कियों की संख्या पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा थी। मैं अक्सर सब संपादकों-रिपोर्टरों के साथ अकबर के अफेयर की चर्चाएं भी सुना करती थी और यह भी कि एशियन एज के हर क्षेत्रीय ऑफिस में उनकी एक गर्लफ्रेंड है लेकिन उस दिन जो मेरे साथ हुआ उसके बाद मुझे यकीन भी हो गया। 

इन महिला पत्रकारों ने भी लगाए आरोप 

-  हफपोस्ट इंडिया ने से बात करते हुए एशियन एज की एक और महिला पत्रकार, जिनका नाम  सुपर्णा शर्मा है। उन्होंने बताया,  1993 में वह एशियन एज की दिल्ली ऑफिस में ज्वाइन किया था। उन्होंने बताया कि नौकरी के दो साल के अंदर ही उन्होंने मुझे कर्नाटक चुनाव कवर करने के लिए भेज दिया था और पिछले कुछ सालों में उन्होंने मुझे सेक्सुअली हैरेस भी किया है। सुपरना शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली में द एशियन एज की संपादक हैं। 

- मुंबई में एक अन्य पत्रकार, जो 2004 में मुंबई में एशियन एज में ज्वाइन किया था। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा है, अकबर भले ही बहुत बड़े ज्ञानी हो लेकिन वह सेक्सुअलिटी को लेकर पागल हैं। उनका आरोप है कि अकबर ने उन्हें भी न्यूजरूम के अंदर या फिर बाहर अकबर हमेशा ही परेशान और दुर्रव्यहार करते थे। 

- हफपोस्ट के मुताबिक द सुंडे गार्जियन में काम कर रहे एक पुरुष पत्रकार ने बताया कि एमेज अकबर हमेशा महिलाओं के ब्रेस्ट को घूरते रहते थे और इसमें कोई दोराय नहीं है। 

जबरदस्ती करता था किस करने की कोशिश

- सबसे पहले पत्रकार गज़ाला वहाब ने द वायर पर लिखे एक लेख में एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। गजाला वहाब एशियन एज में पत्रकार थीं और एमजे अकबर अखबार के संस्थापक संपादक थे। वहाब वर्तमान में फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं। उन्होंने कई ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसमें अकबर ने में कथित तौर पर जबरन किस करके उनके साथ छेड़छाड़ की। 

 वहाब ने बताया है कि जब 1994 से 1997 के बीच 'एशियन एज' अखबार में वह काम कर रही थीं तब अकबर उसके संस्थापक-संपादक थे और उन्होंने उन्हें ऑफिस में ऐसी जगह बैठाने के लिए कहा था जहां से वह उन्हें दिखती हों। गौरतलब है कि #MeToo कैम्पेन के तहत प्रिया रमनी, कनिका गहलोत, शुमा राह, प्रेरणा सिंह बिंद्रा, शुतपा पॉल, सुपर्णा शर्मा, एक अज्ञात महिला, गज़ाला वहाब, डीपी कांप महिला पत्रकारों ने अभी तक एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यहार का आरोप लगा चुकी हैं। 

तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर और भारत का #MeToo मूवमेंट

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद फिल्म फिल्म अभिनेता आलोक नाथ,  गायक कैलाश खेर,  डायरेक्टर विकास बहल,  गायक रघु दीक्षित,  कमेंटेटर और लेखक सुहेल सेठ, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत,  टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग, अभिनेता रजत कपूर, फिल्म मसान के लेखक वरुण ग्रोवर और संगीतकार अनु मलिक इत्यादी पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। 

टॅग्स :एमजे अकबर# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण