लाइव न्यूज़ :

जब कृषि कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था, वो बहुत घमण्ड में थे: सत्यपाल मलिक

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 11:34 IST

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक हरियाणा के दादरी में एक सामाजिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसानों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो वह "अहंकारी" थे और उनकी उनके साथ बहस हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमलिक ने हाल के दिनों में कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर कई बार हमला किया है।मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन केवल स्थगित हुआ और अन्याय हुआ तो यह दोबारा शुरू होगा।मलिक ने कहा कि अगर पद छोड़ने की बात आई, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे।

चंडीगढ़: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को सरकार और भाजपा नेतृत्व पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि जब किसानों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो वह "अहंकारी" थे और उनकी उनके साथ बहस हो गई थी।

हरियाणा के दादरी में एक सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में लड़ाई हो गई उनसे। वो बहुत घमण्ड में थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए... तो उसने कहा कि मेरे लिए मरे हैं? (मैंने) कहा आपके लिए ही तो मरे थे, जो आप राजा बने हुए हो... मेरा झगड़ा हो गया। उन्होंने कहा अब आप अमित शाह से मिल लो। मैं अमित शाह से मिला।

कार्यक्रम से इतर मलिक ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के रद्द होने को किसानों की ऐतिहासिक जीत करार देते हुए रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार को प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने के संबंध में ईमानदारी से काम करना होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप देना होगा। मलिक ने कहा कि वह खुद भी इन कृषि कानूनों के खिलाफ थे।

मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन केवल स्थगित हुआ है और अगर अन्याय हुआ तो यह दोबारा शुरू हो जाएगा। मलिक ने कहा कि अन्नदाताओं (किसानों) ने अपने अधिकारों की लड़ाई जीती है और भविष्य में भी अगर किसानों के खिलाफ कोई सरकार कदम उठाती है तो वह पूरी ईमानदारी से इसका विरोध करेंगे और अगर पद छोड़ने की बात आई, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे।

मलिक ने कहा कि मेरे लिए किसी भी पद से पहले किसानों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार किसानों से संबंधित कानून बनाती है तो पहले किसानों की राय ली जानी चाहिए और अगर कोई कानून बनाना है तो किसानों के फायदे के लिए बनाया जाए।

मलिक ने हाल के दिनों में कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर कई बार हमला किया है। नवंबर में जयपुर में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि केंद्र को अंततः किसानों की मांगों को मानना होगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि जब भी वह किसानों के मुद्दे पर बोलते हैं, तो उन्हें कुछ हफ्ते के लिए आशंका होती है कि उन्हें दिल्ली से फोन आ सकता है।

यह कहते हुए कि राज्यपाल को हटाया नहीं जा सकता, उन्होंने कहा था कि शुभचिंतक उनके कुछ कहने का इंतजार करते रहते हैं जिससे उन्हें हटाया जा सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसत्यपाल मलिकFarmersकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार