लाइव न्यूज़ :

26/11 जैसे हमले की धमकी वाला संदेश पाकिस्तान कोड वाले नंबर से आया: मुंबई पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: August 20, 2022 17:39 IST

मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को उसके हेल्पलाइन नंबर पर कई धमकी भरे संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि छह लोग मुंबई में ‘‘26/11 जैसे’’ हमले करेंगे और शहर को ‘‘उड़ाने की तैयारी की जा रही’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और शहर के पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गयापुलिस को शुक्रवार रात करीब साढ़े बजे संदेश मिले, जिनमें धमकी दी गईधमकी देने वाले संदेश जिस नंबर से भेजे गए थे, उसका कोड पाकिस्तान का है

मुंबई: पुलिस के नंबर पर मुंबई में 26/11 जैसे हमले करने की धमकी देने संबंधी संदेश जिस नंबर से भेजे गए हैं, उसका कोड पाकिस्तान का है। शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने शनिवार को यह जानकारी दी। फणसालकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संदेश मिलने के बाद राज्य के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और शहर के पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है। 

मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को उसके हेल्पलाइन नंबर पर कई धमकी भरे संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि छह लोग मुंबई में ‘‘26/11 जैसे’’ हमले करेंगे और शहर को ‘‘उड़ाने की तैयारी की जा रही’’ है। 

फणसालकर ने कहा, ‘‘पुलिस को शुक्रवार रात करीब साढ़े बजे संदेश मिले, जिनमें धमकी दी गई कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला किया जाएगा और शहर को उड़ा दिया जाएगा। संदेशों में 26/11 हमलों में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब और अलकायदा के (मारे जा चुके) सरगना अयमान अल जवाहिरी का भी जिक्र है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी जिक्र किया गया है कि उनके कुछ सहयोगी भारत में काम कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि धमकी देने वाले संदेश जिस नंबर से भेजे गए थे, उसका कोड पाकिस्तान का है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इन संदेशों को गंभीरता से लिया है। धमकी भरे संदेशों की जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हम तटीय सुरक्षा को लेकर चौकन्ने हैं और तटरक्षक बल के साथ समन्वय कर रहे हैं।’’ पुलिस आयुक्त ने बताया कि ‘सुरक्षा कवच’ अभियान शुरू किया गया है और तटीय क्षेत्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

फणसालकर ने कहा कि वर्ली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले, शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश मिले। 

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। धमकी भरे ये संदेश ऐसे समय में मिले हैं, जब महाराष्ट्र में रायगढ़ तट पर बृहस्पतिवार को 16 मीटर लंबी एक संदिग्ध नौका पाई गई, जिस पर तीन एके-47 राइफल और कारतूस रखे हुए थे। 

बहरहाल, अधिकारियों का कहना है कि इससे सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं है और इस घटना का आतंकवाद से कोई संबंध अब तक सामने नहीं आया है।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 85379, 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos