लाइव न्यूज़ :

मुंबई के निकट पुल पर लिखा मिला इस्लामिक स्टेट और हाफिज सईद की तारीफ में संदेश, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

By भाषा | Updated: June 5, 2019 04:53 IST

यह संदेश काले मार्कर पेन से लिखा गया है । संदेश में बगदादी को ‘‘दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी’’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की गयी है।

Open in App

 मुंबई के निकट उरान में एक पुल के खंभे पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट और इसके सरगना अबु बकर अल बगदादी तथा 26:11 के मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की तारीफ में लिखे संदेश के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है । एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पास के खोप्टा गांव के कुछ लोगों ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह संदेश काले मार्कर पेन से लिखा गया है । संदेश में बगदादी को ‘‘दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी’’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की गयी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, नवी मुंबई की अपराधा शाखा एवं आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदेश को देखा।

उन्होंने कहा कि उरान के आसपास के इलाके में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान स्थित हैं इनमें नौसैनिक अड्डा, जेएनपीटी कंटेनर पोर्ट और एक बिजली घर शामिल है। पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। एक अन्य स्तंभ पर एक प्रकार का रेखाचित्र पाया गया, जिसमें ‘बंदरगाह’, ‘हवाईअड्डा’,‘पाइपलाइन’ और ‘ट्रेन’ आदि शब्द लिखे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुल के पास शराब की कुछ बोतलें मिली हैं और इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने यह संदेश लिखा होगा । 

टॅग्स :मुंबईआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां