लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के गंगानगर में पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:48 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी राजस्थान में बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी जारी रही, प्रदेश के गंगानगर में जहां रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राज्‍य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे रहा ।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात न्‍यूनतम तापमान गंगानगर में 0.2 डिग्री, सीकर में 1.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री, चुरू में 2.2 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री व अजमेर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान बीती रात माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के बाकी हिस्सों में भी रात का न्यूनतम तापमान 4 से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान भी 16.3 डिग्री रहा जो राज्‍य में सबसे कम है।

उधर राजधानी जयपुर में बुधवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली जहां मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान और गिरकर 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का जोर अभी जारी रहेगा। केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार 14 व 14 जनवरी के दौरान सीकर, भीलवाड़ा, चुरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में शीतलहर चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी