महाराष्ट्र के ठाणे में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ बलात्कार

By भाषा | Published: September 13, 2021 09:26 AM2021-09-13T09:26:27+5:302021-09-13T09:26:27+5:30

Mentally weak teenager raped in Thane, Maharashtra | महाराष्ट्र के ठाणे में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ बलात्कार

महाराष्ट्र के ठाणे में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ बलात्कार

ठाणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके चाचा ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना यहां भिवंडी में शुक्रवार को हुई तथा 48 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने मामले के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने माता पिता को आप बीती सुनाई जिसके बाद उन्होंने भिवंडी तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mentally weak teenager raped in Thane, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे